PSL फाइनल में बड़ी अनहोनी, बाबर आजम से हो गई चूक, इतिहास रचने से रह गए सिर्फ एक कदम दूर

PSL 2026: बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जालमी टीम ने रविवार को खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के फाइनल में हैदराबाद किंग्समैन को 5 विकेट से हराकर PSL 2026 का खिताब जीता है. पेशावर जालमी ने भले ही यह PSL का खिताब जीत लिया, लेकिन उसके कप्तान बाबर आजम के साथ फाइनल मैच में बड़ी अनहोनी हो गई. महज 1 रन से बाबर आजम इतिहास रचने से चूक गए. हैदराबाद किंग्समैन के खिलाफ PSL फाइनल मैच में बाबर आजम पहली ही गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हो गए.

from Zee News Hindi: Sports News https://ift.tt/CevhuYF

Comments