22 गेंद पर 56 रन... 5 छक्के और 4 चौके, 254 का स्ट्राइक रेट, अभिषेक शर्मा ने दुनिया में बनाया ये हैरतअंगेज रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ शुक्रवार को IPL 2026 के मैच के दौरान महज 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 254.55 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 56 रन की पारी खेली. अभिषेक शर्मा ने अपनी इस पारी के साथ ही एक हैरतअंगेज रिकॉर्ड बना दिया है. अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट के सबसे बेरहम बल्लेबाज क्रिस गेल के एक प्रचंड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है.

from Zee News Hindi: Sports News https://ift.tt/uVOS6Hf

Comments