फाइनल में गरजे वैभव सूर्यवंशी... अंडर-19 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा सितारा, मेयस ने छोड़ा पीछे

अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड और भारत के बीच खेला जा रहा है. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. उसकी वजह केवल एक खिलाड़ी रहे और वह हैं वैभव सूर्यवंशी. पारी की शुरुआत करने आए वैभव शुरुआत से ही अलग अंदाज में दिख रहे थे और उन्होंने देखते ही देखते 55 गेंदों में शतक जड़ दिया. फिर क्या था वैभव ने 71 गेंदों में 150 ठोका और फिर इस साल अंडर 19 वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर बन गए. 

from Zee News Hindi: Sports News https://ift.tt/VpnarqB

Comments